अमिताभ बच्चन ने शार्क टैंक इंडिया 2 की टीम के सामने आइडिया किया पिच, खुद के लिए मांगे ₹25 करोड़
Updated : Wed, 21 Dec 2022 04:14 PM

केबीसी 14 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस अवसर पर शो में शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के जज भी नजर आए। अमिताभ बच्चन ने अपने अंदाज में एक नया बिजनेस आइडिया जजों के आगे रखा, जिसे सुनकर सभी हंसने लगे। कौन बनेगा करोड़पति 14 एक लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो है। इसे अब तक अमिताभ बच्चन होस्ट करते रहे हैं। इसके चलते यह शो काफी लोकप्रिय भी हैं।उनका होस्ट करने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता है। वर्तमान में कौन बनेगा करोड़पति जूनियर चल रहा है और दर्शकों को छोटे जूनियर और अमिताभ बच्चन के बीच की बातचीत काफी पसंद आती है।
शो के आखिरी वीक में शार्क टैंक इंडिया 2 के जजों को बुलाया गया था। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन एक आइडिया शो में पिच करते है। वे काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने पैंटसूट पहन रखा है। वे शो में शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, अमित जैन, पियूष बंसल, नमिता थापर और विनीता सिंह को आमंत्रित करते हैं।