ताजनगरी को क्रिसमस पर मिलेगा 5-जी का उपहार, Airtel और Jio ने तेज की तैयारियां
Updated : Mon, 19 Dec 2022 04:50 PM

संचार के बढ़ते दौर में निजी टेलीकाम कंपनियां 5-जी सेवाओं को उपलब्ध कराने में जुट गई हैं। एयरटेल द्वारा क्रिसमस (25 दिसंबर) पर 5जी की सेवाएं शुरू की जाएंगी। पहले चरण में कमला नगर, फतेहाबाद रोड और ताजमहल आने वाले पर्यटकों को सेवा मिलेगी। जियो कंपनी भी इसी माह या जनवरी में ये सेवा शुरू कर सकती है।
जोर-शोर से चल रही हैं तैयारियां
बता दें दोनों कंपनियों ने अपने साइट्स पर तेज गति से कार्य शुरू कर दिया है। एयरटेल के जोनल बिजनेस मैनेजर निर्भय तिवारी ने बताया कि 5-जी सेवा के लिए कार्य चल रहे हैं। सब कुछ सही रहा तो क्रिसमस 25 दिसंबर को 5-जी सेवा शुरू हो जाएगी। शहर के कई स्थानों पर परीक्षण शुरू हो गया है। जियो के एरिया बिजनेस हेड पवन अग्रवाल ने बताया कि 5-जी की तैयारियां चल रही है।
कुछ सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे सामग्री
आपको बता दें 5 जी की अत्याधुनिक तकनीक से संचार क्रांति में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। 5-G आने के बाद यूजर्स को नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा और चंद सेकेंड में कोई भी सामग्री डाउनलोड हो सकेगी। वहीं इन सभी सुविधाओं का फायदा उठाने के लिए 4 जी सिम को अपग्रेड करवाना पड़ेगा और ग्राहकों को हैंडसेट भी बदलने पड़ेंगे।