नगर निगम के पास नहीं है ढाई लाख जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का ब्योरा
Updated : Tue, 13 Dec 2022 04:56 PM

नगर निगम के पास ढाई लाख जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र का ब्योरा उपलब्ध नहीं है। इससे 2011 से 2016 के बीच जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वालों को दोबारा आवेदन करना पड़ रहा है। वेबसाइट पर ब्योरा उपलब्ध नहीं है, नगर निगम में ब्योरा न होने पर प्रमाणपत्र सत्यापित नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में सोमवार को भी लोग जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर लगाते रहे।
नगर निगम की जगह राज्य और केंद्र सरकार की वेबसाइट पर डाटा शिफ्टिंग के दौरान पांच साल में बने ढाई लाख से ज्यादा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अब साइट पर उपलब्ध नहीं हैं। 2011 से 2016 तक बने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र न होने से लोग परेशान हो रहे हैं।