ट्रांस यमुना में बनेगा नया थाना, 80 कालोनी के लोगों को मिलेगी 'सुरक्षा'
Updated : Mon, 12 Dec 2022 05:10 PM

आगरा कमिश्नरेट में तीन नए थाने ट्रांस यमुना, किरावली और बमरौली कटारा बनने जा रहे हैं। इन थानों में कौन सी कालोनी और गांव शामिल होंगे, इसका खाका तैयार हो गया है। ट्रांस यमुना कालोनी थाने में एत्माद्दौला की 80 कालोनी आएंगी। इन इलाकों में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं होती हैं। जबकि किरावली थाने में चार थानों के 29 गांवों को शामिल किया जाएगा। वहीं, बमरौली कटारा थाने में 11 गांव एवं 31 मजरे आएंगे। रविवार को पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह ने नए थानों के लिए चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया।
थाना बनने के बाद हाईवे पार नहीं करना होगा
ट्रांस यमुना कालोनी थाना बनने के बाद लोगों को अब हाईवे पार नहीं करना पड़ेगा। पहले उन्हें हाईवे पार करके एत्माद्दौला थाने जाना पड़ता था। नए थाने में एत्मादपुर तहसील की सीमा में आने वाली 80 कालोनी शामिल हो रही हैं।
ट्रांस यमुना कालोनी थाने में शामिल होंगी यह कालोनी
राजीव मार्केट, गल्ला चंदा, न्यू राज नगर, इंद्रा नगर, नगला रामबल, राम विहार कालोनी, महावीर नगर, काशीराम आवास योजना, कालिंदी विहार, बसेरा कालोनी, नेहरू पैलेस, चर्चित वाटिका, सुमित नगर, अयोध्या नगर, गिरधर नगर, पार्वती विहार, जसवंत नगर, सती नगर, न्यू कृष्णा कालोनी, नरायच, नारायण विहार, राकेश नगर, नरायच पूर्वी, राज नगर, संतोष नगर, पीलाखार, शाहदरा, आजाद नगर, पुरानी टेढ़ी बगिया, गढ़ी जीवनराम, नगला केसरी, जगजीवन नगर, नई आबादी जगजीवन नगर, अशोक नगर,विद्या नगर, सिद्धार्थ नगर, सुदामापुरी, आईटीआई कालोनी, इंद्रा नगर आवास, इस्लाम नगर, चंदन नगर, राहुल नगर, शिव नगर, राधा नगर, भगवती बैकुंठी धाम, गणेश नगर, विद्यापुरम, प्रकाशपुम, पांडव विहार, कृष्णा बाग कालोनी, विजय कुंज, ज्योति कुंज, बजरंग नगर, श्याम विहार, विनोद विहार, विकास नगर, राजन कुंज, नगला किशनलाल, बाबा अमरदास बगीची, संजीव नगर, आशीष नगर, न्यू आदर्श नगर, गायत्री विहार और गायत्री कुंज। अधिकांश इलाके एत्मादपुर जबकि कुछ खंदौली के हैं।