आगरा के 176 केंद्रों की सूची जारी, तीन वर्षों में इस बार सबसे अधिक परीक्षार्थी
Updated : Mon, 12 Dec 2022 05:06 PM

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों का इंतजार रविवार को खत्म हो गया। सत्र 2023 की परीक्षा जिले में 176 केंद्रों पर होगी। इसके लिए बोर्ड ने रविवार को केंद्र सूची जारी कर दी। साथ ही 14 दिसंबर तक इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं।
आगरा जिले में 176 आनलाइन केंद्र बने
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2023 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आनलाइन भरी गई आधारभूत सुविधाओं व सूचनाओं के आधार पर बोर्ड ने जिले में 176 आनलाइन केंद्र बनाए हैं। इनमें राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ विद्यालयों के वाट्सएप ग्रुप पर भी डाल दी गई है।