• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


पठान के गाने बेशरम रंग से शाह रुख खान का नया पोस्टर जारी

Updated : Sun, 11 Dec 2022 05:07 PM

फिल्म अभिनेता शाह रुख खान जल्द फिल्म पठान में नजर आएंगे। अब उन्होंने अपनी फिल्म पठान के जल्द रिलीज होने वाले गाने बेशरम रंग से अपना नया पोस्टर जारी किया है। इसमें उन्हें व्हाइट कलर का शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने बालों को बांध रखा है और एक स्टाइलिश गॉगल लगा रखा है। उनके पीछे समुद्र नजर आ रहा है। वहीं तस्वीरों में तीन शिप भी नजर आ रही हैं। शाह रुख खान स्टाइल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

बेशरम रंग सोमवार को रिलीज हो रहा है। इसमें शाह रुख खान एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इसके पहले सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें मोनोकिनी और बिकिनी पहने देखा जा सकता है। वह काफी ग्लैमरस लग रही थी। शाह रुख खान ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'ऑफ बोट, ऑफ ब्यूटी और बेशरम रंग। कल सुबह 11 बजे गाना रिलीज हो रहा है।'