नगर निकाय का सियासी संग्राम, आगरा में दावेदारों की कतार, पालिकाओं में नए समीकरण तैयार
Updated : Sat, 10 Dec 2022 12:25 PM

आगरा नगर निकाय चुनाव में मेयर से लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित होने के बाद कई सीटों पर समीकरण बदल गए थे। पांच पालिकाओं में से तीन पर भाजपा और दो पर अभी तक सपा का कब्जा था, लेकिन आरक्षण में हुए बदलाव के समीकरणों भी बदल गए हैं।
इन सीटों पर बदले समीकरण
शमसाबाद नगर पालिका पर पिछली पांच बार से द्विवंगत पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार राठौर परिवार का ही कब्जा चला आ रहा है। अभी तक सीट सामान्य श्रेणी में थी और उनकी पत्नी लक्ष्मीदेवी राठौर मैदान में थी। अब सीट अन्य पिछड़ा वर्ग में आ गई है, जातिगत समीकरण से वे फिर से मैदान में आने को तैयार हैं। पूर्व मंत्री के भाई बृज मोहन भी तैयारियों में जुटे हैं। सीट सपा के कब्जे में हैं, लेकिन भाजपा के भी कई दावेदार मजबूती से तैयारी कर रहे हैं।