• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Urfi Javed ने ट्रांसपेरेंट ग्रीन कलर की ड्रेस में दिखाया अरेबिक लुक, कैमरामैन ने कर दिया प्रपोज

Updated : Wed, 07 Dec 2022 05:10 PM

उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें ग्रीन कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में बिकिनी पहने देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसी ड्रेस की कलर का उन्होंने ट्रांसपेरेंट मास्क भी पहन रखा है। विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'हे भगवान, यह क्या देखना पड़ रहा है। उर्फी जावेद का अरेबिक लुक।' विरल के वीडियो को यूट्यूब पर 2,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

उर्फी जावेद की वीडियो पर पर कई कमेंट भी किये गए है। कई लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है। एक ने लिखा है, 'यह सभी लिमिट क्रॉस कर रही है जो कि अच्छी बात नहीं है।' एक ने लिखा है, 'इसको जेल में डालो।' इस बीच अपनी ट्रोलिंग से बेपरवाह उर्फी जावेद ने इस ड्रेस में कहर ढहाया। उन्होंने कैमरा के आगे दिलकश अंदाज में पोज दिए। वहीं कैमरामैन के कमेंट को भी हंसते-हंसते टाल दिया।

दरअसल एक कैमरामैन ने उर्फी जावेद को देख दो से तीन बार आई लव यू कहा। हालांकि उर्फी जावेद उसे हंसते हुए टालती नजर आई। उर्फी जावेद इन दिनों स्प्लिट्सविला शो में भी नजर आ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।