Agra Police को 'सेक्सी' की तलाश, जोनल पार्क में गोली लगने से घायल हुआ था युवक, ये थी घटना
Updated : Sun, 04 Dec 2022 04:45 PM

आगरा पुलिस को सेक्सी की तलाश है। उसके विरूद्ध थाने में अभियोग दर्ज किया गया है। आरोप है कि सेक्सी के कहने पर पार्क में घूमने गए किशोर पर हमलावर ने गोली चला दी। जिसमें किशोर घायल हो गया। मामले में हमलावर,सेक्सी और अज्ञात छह को आरोपित बनाया गया है। आरोपित छात्र बताए गए हैं। हालांकि अभियोग में उनके पते का उल्लेख नहीं है।
जोनल पार्क में युवकों ने किया था हमला
मामले के अनुसार ताजगंज निवासी किशोर अपने दोस्त के साथ जोनल पार्क में एक दिसंबर को घूमने गया था। वहां पर पार्किंग में उसे पांच-छह युवकों ने ने घेर लिया। किशोर का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो धमकी देने लगे।इसी एक आरोपित ने अपने मोबाइल से किसी सेक्सी नाम के लड़के को फोन किया। उससे बातचीत करने के बाद आरोपित ने कहा कि इसी को गोली मारनी है। जिसके बाद आरोपित ने तमंचे से फायर कर दिया।