महिला डाक्टर के अश्लील फोटो वायरल कर किया ब्लैकमेल, वसूली में पांच लाख मांगे
Updated : Sun, 04 Dec 2022 04:41 PM

आगरा में शाहगंज की महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये चौथ मांगी गई थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को जेल भेजा था। पुलिस ने पांच आरोपितों के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है।
महिला डाक्टर ने दर्ज कराया था मुकदमा
महिला चिकित्सक ने इस वर्ष 16 मार्च को शाहगंज थाने में अभियोग दर्ज कराया था। जिसमें शाहगंज के ऋृषि मार्ग निवासी महेश, फतेहगढ़ केेंद्रीय कारागार में बंद उसके भाई सुधीर समेत सात लोगों को आरोपित बनाया था। महिला चिकित्सक का आरोप था कि महेश और उसके स्वजन ने पार्टी के बहाने घर पर बुलाकर उसे बेहोश कर दिया। जिसके बाद उनके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोपितों ने उक्त फाेटो सावर्जनिक करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगे।
रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने उनके फोटो वायरल कर दिए। उन्हें जेल में बंद सुधीर से फोन कराया। उन्हें जान से मारने धमकी दी गई। दहशत के चलते महिला चिकित्सक राजस्थान चली गई थीं। पुलिस ने आरोपित महेश को जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि महिला चिकित्सक से चौथ मांगने के मामले में महेश कुमार उसकी पत्नी वंदना, साली सुमन, रेनू और बहन ममता सिंह के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है। उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले थे। महिला चिकित्सक के फोटो वायरल किए गए थे। किरन देवी की नामजदगी गलत पाई गई।