झरना दास का 77 वर्ष की आयु में निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि
Updated : Fri, 02 Dec 2022 12:42 PM

लोकप्रिय उड़िया एक्ट्रेस झरना दास का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने श्री जगन्नाथ, नारी, आदिनामेघा, हिसाबनिकास, पूजाफूला, अभिनेत्री, मालाजाना और हीरानेल्ला जैसी फिल्मों में काम किया था। उनका निधन उड़ीसा के कटक में अपने आवास पर हुआ है। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
झरना दास राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले जयदेव पुरस्कार से भी सम्मानित थी
झरना दास राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले जयदेव पुरस्कार से भी सम्मानित थी। यह पुरस्कार ओरिया फिल्म इंडस्ट्री में दिए योगदान के लिए दिया जाता है। वह आयु से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थी। उनका निधन गुरुवार की रात हुआ था। झरना दास के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुख जताया है।