• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


हवाई करतब देख रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाेले, आपदाओं से निपटने में देश बनेगा विश्व गुरु

Updated : Tue, 29 Nov 2022 01:59 PM

समन्वय 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में आपदा से निपटने में भारत गुरु बनेगा। सुनामी हो या फिर भूकंप या अन्य किसी तरीके की आपदा सभी देशों की हर तरीके से मदद करेगा। इसकी वजह यह है कि अगर समय रहते आपदा की जानकारी प्राप्त हो जाएगी तो बचाव कार्य शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि साल में एक बार बाढ़ आती थी लेकिन मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के चलते आपदाएं लगातार बढ़ रही हैं। भारत देश मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत तेजी से तरक्की कर रहा है। आपदा का पता लगाने में पूरी तरह से सक्षम है। 

आगरा के एयरफोर्स स्टेशन से अपने संबोधन में रक्षामंत्री ने कहा कि अगर नाव में बड़ी संख्या में लोग सवार हैं और उसमें छेद हो जाता है तो किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है कि वह बचाव कार्य करे बल्कि हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह नाव के छेद को भरने का कार्य करे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हर तरीके की आपदा से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। आसियान देशों की भी हर तरीके से मदद कर रहा है। संयुक्त रूप से कार्य करने से आपदा से निपटने में आसानी रहती है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि भारत में सुरक्षा लगातार बढ़ रही है क्योंकि वर्तमान परिवेश में किसी भी तरीके की दैवी आपदा से निपटने का पुख्ता प्लान होना जरूरी। समन्वय 2022 में इसी बात को लेकर जोर दिया गया है। अपने संबोधन के बाद रक्षा मंत्री ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी सशस्त्र बलों और विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगाई गई है। कुछ देर बाद ही वायुसेना के आसमान पर आकाशगंगा की टीम द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। आकाशगंगा की टीम विमान से 1000 फीट की ऊंचाई से अधिक दूरी पर जाएगी और पैराशूट की मदद से जमीन पर उतरेगी। ताजनगरी के आसमान पर AN32 विमान द्वारा उड़ान भरी गई है। यह विमान आकाशगंगा की टीम को जमीन पर उतार देगा।