• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Yogi AdityaNath: आगरा में बोले, डबल इंजन के साथ होगी स्थानीय निकाय की सरकार, तो बढ़ जाएगी विकास की रफ्तार

Updated : Mon, 28 Nov 2022 01:45 PM

भारत माता की जय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारघर मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आगरा अपनी पौराणिक पहचान की ओर बढ़ रहा है। इस पहचान को आगे बढ़ाने के लिए मैं आपके बीच आया हूं। आप सभी जानते हैं कि 2014 से पहले क्या स्थिति थी। लोगों के मन में राजनीति के प्रति अविश्वास का भाव लोगों में अराजकता पैदा हो रही थी। आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। 2017 से पहले आगरा सबसे प्रदूषित शहरों में से एक गिना जाता था। पांच वर्ष में प्रदेश की तस्वीर बदली है। मेट्रो योजना शहर से नयी पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  आगरा 2017 से पहले गन्दे शहरों में था। 5 वर्षों में तस्वीर बदली है। मेट्रो का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। यह आगरा को नई पहचान देता था। यहां म्यूजियम के नाम पर तमाशा बनाया जा रहा था। मुगल म्यूजियम बनाया जा रहा था। हमने छत्रपति शिवाजी के नाम पर बनवाया। आगरा में आईटी उद्योग लगेंगे। हजारों को रोजगार मिलेगा।