• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, वाटर वर्क्स- यमुना किनारा मार्ग पर लगा लंबा जाम

Updated : Mon, 28 Nov 2022 01:43 PM

छत्ता में जीवनी मंडी चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने सोमवार को साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया। दुर्घटना में साइकिल सवार की मृत्यु हो गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद करीब आधा घंटे तक वाटर वर्क्स चौराहा-यमुना किनारा मार्ग पर जाम लगा रहा। हंगामे की आशंका पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

घटना सोमवार की दोपहर करीब दो बजे की है। छत्ता के धूलियागंज निवासी 70 वर्षीय मुरारी लाल परिचित से मिलने गए थे।वह वाटर वर्क्स चौराहे की आेर से साइकिल पर धूलियागंज आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आते तेज रफ्तार ट्रक ने मुरारी लाल को साइकिल समेत रौंद दिया। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस और राहगीरों ने पकड़ लिया।