• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


हत्या के चंद दिनों बाद आफताब ने बना ली दूसरी गर्लफ्रेंड, गिफ्ट में पहनाई श्रद्धा की अंगूठी

Updated : Mon, 28 Nov 2022 12:31 PM

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोमवार को पुलिस ने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद ही आफताब ने दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली थी, जिसे लेकर वह अपने कमरे में आया था। आफताब ने नई गर्लफ्रेंड को तोहफे में श्रद्धा की अंगूठी पहना दी। दिल्ली पुलिस ने वो अंगूठी भी बरामद कर ली है।

बता दें कि मुंबई की श्रद्धा वालकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को उसके लिव इन पार्टनर आफताब को हिरासत में लिया था। दिल्ली के महरौली में श्रद्धा की हत्या के चंद दिनों बाद ही आफताब ने उसी डेटिंग ऐप से दूसरी गर्लफ्रेंड बनाई, जिसके जरिए वह श्रद्धा वालकर से मिला था। डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद युवती आफताब के कमरे पर भी आई थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दौरान श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और घर के अलग हिस्सों में मौजूद थे।