• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आपदा में जिंदगी बचाने का साक्षी बनेगा आगरा, अभ्यास के दौरान मौजूद रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Updated : Thu, 24 Nov 2022 05:01 PM

एक छोटा प्रयास, ऐसा जो आपदा में बेहतरीन तालमेल बैठाएगा। जिंदगी बचाएगा। जरूरत पड़ने पर दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) की मदद करेगा। आखिर को भी क्यों ना, हर जिंदगी कीमती है। इसे बचाना एक तरीके की जिम्मेदारी है। आपदा में जिंदगी को बचाने का साक्षी आगरा बनेगा। मौका होगा समन्वय-2022 का। वायु सेना स्टेशन में 28 से 30 नवंबर तक वार्षिक संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

अभ्यास के दौरान राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

जनसंपर्क अधिकारी, रक्षा मंत्रालय शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि समन्वय-2022 में आसियान देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे जबकि 29 नवंबर को अभ्यास के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसमें विभिन्न एचएडीआर परिसंपत्तियों के स्थिर और उड़ान प्रदर्शन, एक अभ्यास भी होगा। विभिन्न सशस्त्र बल व एजेंसियां भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में मल्टी एजेंसी अभ्यास पर संगोष्ठी भी होगी।