मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं आगरा, प्रशासन ने शुरू कीं तैयारियां
Updated : Wed, 23 Nov 2022 05:49 AM

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 नवंबर को आगरा आ सकते हैं। वह यहां तीन से पांच घंटे तक रहेंगे। तारघर मैदान में सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने तारघर मैदान का निरीक्षण किया। वहीं सीएम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइनल प्रोग्राम अभी प्राप्त नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एसएन मेडिकल कालेज व अस्पताल, लेडी लायल अस्पताल, जिला अस्पताल या फिर किसी एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी सीमा से सटे किसी एक गांव का भी दौरा कर सकते हैं। इसके मद्देनजर साफ−सफाई शुरू करा दी गई है। सड़काें की भी मरम्मत की जा रही है।