दीजिए महंगा टोल, अगर हादसा हो जाए तो तड़पते रहिए, हाईवे पर नहीं मिलेगी एंबुलेंस
Updated : Sat, 19 Nov 2022 11:23 AM

आगरा ग्वालियर हाईवे पर स्थित बाद गांव के पास दुर्घटना में देवरी रोड निवासी श्याम चंद, शिव कुमार घायल हो गए। श्याम और शिव बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। ट्रक चालक भाग गया। क्षेत्रीय लोग जुट गए। क्षेत्रीय निवासी राम स्वरूप ने बताया कि 35 मिनट तक दोनों घायल पड़े रहे। हाईवे की एंबुलेंस नहीं पहुंची। एक कार सवार की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित आइएसबीटी के सामने साइकिल सवार विक्रम कुमार को निजी बस ने टक्कर मार दी। दुकानदार सरोज गुप्ता ने बताया कि विक्रम की मदद के लिए कई लोग आ गए। एनएचएआइ के आपातकालीन नंबर पर फोन किया गया। बीस मिनट के इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। एक आटो में बिठाकर विक्रम को निजी अस्पताल ले जाया गया।