पूरी दमदारी के साथ उतरेगी AAP, कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए घर-घर पहुंचने की है योजना
Updated : Sat, 19 Nov 2022 11:19 AM
निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। दो राज्यों में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी AAP प्रदेश में भी अपने लिए जमीन तलाश रही है इसलिए वह इसमें पूरी दमदारी से उतरने को तैयार है। निकाय चुनाव में पार्टी की मंशा घर-घर तक पहुंचकर अपना जनाधार बढ़ाने की है। इसके लिए 20 से 30 नवंबर तक वह 800 कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी।
जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी नगर निगम, नगर पंचायत व नगर पालिका चुनाव के देखते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने ब्रज प्रांत अध्यक्ष डा. ह्रदेश चौधरी को निकाय चुनाव का आगरा प्रभारी बनाया है। उनके निर्देशन व जिलाध्यक्ष धीरज बघेल के नेतृत्व में जिले की सभी जिला पंचायत व नगर पालिका में कार्यक्रम किए जाएंगे।