तापमान में गिरावट, टूटेंगे इस साल सर्दी के रिकॉर्ड, आगरा को लेकर है ये अनुमान
Updated : Sat, 19 Nov 2022 11:16 AM

लंबे समय के बाद ये होगा कि सर्दी इस बार जोरदार पड़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल तापमान रिकॉर्ड तोड़ हो सकता है। दरअसल नवंबर का तीसरा सप्ताह चल रहा है और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब आ चुका है। वहीं अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री के करीब है। शनिवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री 11.4 डिग्री दर्ज हुआ है। हालांकि आसमान साफ रहने के चलते सुबह आठ बजे धूप निकली तो लोग उसका आनंद लेने बैठ गए।
पहले बेमौसम बारिश और अब ठंड। इस साल नवंबर में ही ठंड ने रिकार्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। इस माह के तीसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। इससे पूर्व 11 साल पहले इतना तापमान था। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो से तीन दिनों में एक से दो डिग्री से. की कमी आएगी। सबसे अधिक कमी न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि आने वाले कुछ दिन सुबह धुंध रहेगी। उसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।