• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


रविवार को उत्पन्ना एकादशी पर करें विष्णु जी की पूजा:अगहन कृष्ण एकादशी पर प्रकट हुई थीं देवी एकादशी और किया था एक दैत्य का वध

Updated : Sat, 19 Nov 2022 11:07 AM

रविवार, 19 नवंबर को अगहन मास (मार्गशीर्ष) के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसका नाम उत्पन्ना है, क्योंकि इसी दिन एकादशी नाम की एक देवी प्रकट हुई थीं। इस बार ये तिथि रविवार को होने से इस दिन विष्णु जी के साथ ही सूर्य की विशेष पूजा का शुभ योग बन रहा है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा कहते हैं कि सालभर की सभी एकादशियों के बारे में स्कंद पुराण के वैष्णव खंड में जिक्र है। इस खंड के एकादशी महात्म्य नाम का एक अध्याय है। इसमें सभी एकादशियों की जानकारी दी गई है। अगहन के कृष्ण पक्ष की एकादशी के संबंध में मान्यता है कि इस तिथि पर एक देवी प्रकट हुई थीं, जिन्हें एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी वजह से इस एकादशी का नाम उत्पन्ना पड़ा।

एकादशी ने किया था मूर नाम के असुर का वध

पुराने समय मूर नाम का एक असुर था। वह बहुत शक्तिशाली था और उसने देवताओं को पराजित करके स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था। देवराज इंद्र मदद के लिए विष्णु जी के पास पहुंचे। विष्णु जी ने देवताओं की प्रार्थना सुनी और मूर दैत्य का वध करने का निश्चय किया। इसके बाद विष्णु जी और मूर असुर का युद्ध शुरू हो गया।