• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आज आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, शहर कांग्रेस के कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

Updated : Fri, 18 Nov 2022 01:18 PM

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी शुक्रवार शाम आगरा आ रहे हैं। शहर में उनके कई कार्यक्रम हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के उद्घाटन के साथ वह नगर निकाय चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा आ रहे ब्रजलाल खाबरी शुक्रवार शाम सात बजे आगरा पहुंचेंगे। रात में वह सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह 10 बजे वह बिजलीघर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह एमजी रोड स्थित होलमैन इंस्टीट्यूट के सामने शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। सुबह 11 बजे से वह छीपीटोला स्थित आंबेडकर सामुदायिक भवन में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में नगर निकाय चुनाव व भारत जोड़ो यात्रा के लिए हो रही बैठक में शामिल होंगे। ब्रज प्रांत कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव श्यामसुंदर बिट्टू, प्रदेश सचिव विनेश सनवाल, शरद उपाध्याय नंदा भी बैठक में मौजूद रहेंगे।