• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आज ही निपटा लें बैंक के सारे काम, हड़ताल और अवकाश के कारण दो दिन बैंक रहेंगी बंद

Updated : Fri, 18 Nov 2022 01:06 PM

आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन के के आह्वान पर यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन द्वारा एक दिवसीय हड़ताल पर सहमति दी गई है। यूनियन से जुड़े सभी बैंक कर्मचारी शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे, जिससे अधिकतर बैंकों का कार्य प्रभावित होगा। वहीं रविवार से ठीक पहले हड़ताल होने के कारण लोगों को दो दिन बैंकिंग कार्य के लिए मुश्किल झेलनी होगी।

यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र झा ने बताया कि बैंक प्रबंधन की मनमानी के विरुद्ध हड़ताल का आह्वान किया गया है। कर्मचारियों को शोषण, उत्पीड़न बार्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्टेट बैंक आफ इंडिया को छोड दें तो सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हमारे संगठन की अच्छी संख्या है। इस कारण पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, आंध्रा बैंक, बैंक आफ बडोदा, फ्रेड्रल बैंक, यूको बैंक आदि में हमारे संगठन की प्रभावी भागीदारी है। संजय प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के निकट शुक्रवार शाम को भी प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं शनिवार सुबह मीटिंग के बाद संजय प्लेस स्थित एलआइसी भवन के निकट बैंक कर्मचारी संयुक्त रूप से प्रदर्शन करेंगे और हड़ताल पर रहेंगे।