• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Jehda Nasha को लेकर हो रहीं ट्रोलिंग के बीच बोले तनिष्क बागची- ओरिजिनल सिंगर ने किया हैं आभार व्यक्त

Updated : Fri, 18 Nov 2022 12:36 PM

एक्शन हीरो फिल्म का हालिया गाना जेदा नशा रिलीज किया गया था। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस भी हुई है। कई लोगों को यह गाना पसंद आया है। वहीं कई लोगों ने इस गाने को पसंद किया है। गाने में आयुष्मान खुराना के अलावा नोरा फतेही की अहम भूमिका है। अब तनिष्क बागची ने कहा है कि गाने के असली सिंगल ने उनका आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने इस गाने को फिल्म में रखा है। 

जेदा नशा गाने में आयुष्मान खुराना और नोरा फतेही को अपनी डांसिंग स्किल्स भी दिखाते हुए देखा जा सकता है। इस गाने को तनिष्क बागची ने रीमेक किया है। उन्हें गाने को लेकर ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है। गाने को जिस प्रकार रीमेक किया गया है, वह फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। ओरिजिनल गाने को अमर जलाल और पी सिंह ने गाया था।