आगरा के शहीद नगर में हादसा, जर्जर मकान का छज्जा गिरा, चार लोग घायल, मची अफरा तफरी
Updated : Thu, 17 Nov 2022 05:43 PM

सदर के शहीद नगर में गुरुवार को जर्जर मकान का छज्जा गिरने से चार लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। बराबर के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना गुरुवार सुबह की है। ईडब्लूएस मकान का जर्जर छज्जा गिर गया। छज्जे के ऊपर खड़ा राजा नाम का युवक गिर पड़ा। नीचे खड़े दुकानदार उसका पुत्र और एक ग्राहक घायल हो गए। जिसमें से एक के सिर में चोट लग गई। शहीद नगर बबलू की बबलू बिरयानी की दुकान हैम सुबह वह और पुत्र दुकान पर बैठे थे। पक्की सराय निवासी युवक कामरान पुत्र सलाउद्दीन बिरयानी खा रहा था।