आरबीएस कालेज में महिला शिक्षकों से अभद्रता का मामला, ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज
Updated : Wed, 16 Nov 2022 09:29 AM

राजा बलवंत सिंह कालेज (RBS College) में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं द्वारा महिला शिक्षकों से अभद्रता के मामले में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में प्राचार्य विजय श्रीवास्तव की ओर से तहरीर दी गई थी। आरोप है कि कार्यकर्ता जबरदस्ती कालेज परिसर में घुसना चाहते थे। प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा मना करने पर धरना दिया। महिला शिक्षकों के साथ भी धक्का मुक्की की थी।
घटना मंगलवार दोपहर की है। अभाविप कार्यकर्ता कालेज परिसर में पहुंचे थे। प्रोक्टोरियल बोर्ड कालेज परिसर में बाहरी तत्वों की निगरानी कर रहे थे। बिना यूनीफार्म के छात्रों को चिन्हित किया गया था। उन्हें कालेज परिसर में आने से मना किया था। जिस पर वे जबरदस्ती करने लगे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे कालेज परिसर में जयंती मनाना चाहते हैं और केक काटेंगे।