• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


पहाड़ाें पर लगातार बर्फबारी, आगरा के मौसम को लेकर अब है ये अनुमान

Updated : Wed, 16 Nov 2022 09:14 AM

ठंड को पंख लगने जा रहे हैं। आगामी तीन से चार दिनों में रात के तापमान में और भी कमी होने जा रही है। इसकी वजह यह है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी हवा चलेगी। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मौसम बदलेगा। वहीं 22 नवंबर तक हर दिन सुबह धुंध रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि लंबे समय के बाद नवंबर के तीसरे सप्ताह में रात का तापमान 14 डिग्री से. पर पहुंच गया है। पिछले साल तापमान 17 डिग्री से. के आसपास था। वहीं बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। धूप हल्की है और हवा में ठंडक बढ़ चुकी है।