• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


करियर के टॉप पर मीनाक्षी ने छोड़ी इंडस्ट्री, यूएस जाकर बन गईं 'बावर्ची'

Updated : Wed, 16 Nov 2022 08:58 AM

80 और 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि आज लाइमलाइट से काफी दूर हैं। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाली मीनाक्षी का आज जन्मदिन हैं। आज यानी 16 नवंबर को 58 वर्ष की हो गयी हैं। लंबे समय तक इंडस्ट्री पर राज करने वाली मीनाक्षी शादी के बाद फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं और एक साधारण जिंदगी जीने लगीं।

मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम शशिकला है। मीनाक्षी इंडस्ट्री में उस वक्त टॉप पर थीं, जब कोई माधुरी दीक्षित को जानता तक नहीं था। मीनाक्षी ने साल 1981 में महज 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने उसी साल टोक्यो में मिस इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट के लिए भारत को रिप्रेजेंट किया। बस फिर क्या था हर तरफ अखबारों और मैगजीन में बस मीनाक्षी की ही तस्वीरें छाई हुई थीं। तभी अभिनेता मनोज कुमार की नजर अखबार में छपी शशिकला की तस्वीर पड़ी और वे उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। मनोज कुमार ने शशिकला को अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस साइन करने का फैसला कर लिया था। मनोज ने मीनाक्षी को अपनी फिल्म 'पेंटर बाबू' के लिए साइन किया। ये पहली बार था, जब शशिकला उर्फ मीनाक्षी ने कैमरे का सामना किया था। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।