• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा के तापमान में गिरावट, निकाल लीजिए अब गर्म कपड़े, मौसम विभाग का है ये अनुमान

Updated : Mon, 14 Nov 2022 06:56 AM

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते ताजनगरी में ठंड और भी बढ़ने जा रही है। हवा में नमी बढ़ जाएगी। बादलों के झुंड के कारण दिन के तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी जबकि रात के तापमान में कमी आएगी। रात का तापमान 12 से 13 डिग्री से. तक पहुंच सकता है। वहीं 19 नवंबर तक कोहरा या फिर धुंध छाया रहेगा। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के निदेशक डा. दानिश ने बताया कि हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड बढ़ेगी। सुबह कोहरा या फिर धुंध रहेगी फिर बादल छाए रहेंगे। सूरज के देरी से दर्शन होंगे। सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

यह है तापमान की स्थिति

तारीख, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान

- 14 नवंबर, 28, 14

- 15 नवंबर, 28, 14

- 16 नवंबर, 27, 13

- 17 नवंबर, 27, 13

- 18 नवंबर, 27, 13

- 19 नवंबर, 27, 13

- 20 नवंबर, 27, 12.8

तापमान डिग्री से. में है।