• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


गोद लेने की प्रक्रिया में सुर्खियों में रहा था बालक, एसएन में इलाज के दौरान हुआ गायब

Updated : Sat, 12 Nov 2022 12:42 PM

फिरोजाबाद बाल कल्याण समिति से इलाज के लिए एसएन मेडिकल कालेज आया बालक शनिवार की सुबह गायब हो गया। उसकी निगरानी में तैनात कर्मचारियों के बालक के गायब होने पर होश उड़ गए। बालक का मामला काफी चर्चित रहा है। उसे गोद देने की प्रक्रिया के दौरान अभिभावक सामने आ गए थे। उन्होंने बालक को अपनी सुपुर्दगी में लेने का दावा प्रस्तुत किया हुआ है। बालक के गायब होने का पता चलने पर स्वजन साजिश की आशंका जता रहे हैं।

तबीयत खराब होने पर भर्ती हुआ था 

फिरोजाबाद बाल गृह बालक में रहने वाले 12 वर्षीय बालक चार दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर उसे 10 नवंबर को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बालक को शुक्रवार को बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी निगरानी में दो कर्मचारी लगाए गए थे। शनिवार की सुबह करीब चार बजे कर्मचारियों की नजर बालक के बेड पर पड़ी। बालक वहां पर नहीं था। जिसके बाद कर्मचारियों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

बेंगलुरू में रहता है बड़ा भाई होने का दावा करने वाला युवक

बताया जाता है कि बालक के बेंगलुरू में रहने वाले बड़े भाई होने का दावा करने वाले युवक को भी उसके बीमार होने की जानकारी दे दी गई थी। वह भी बेंगलुरू से चल दिया था। बालक के गायब होने का पता चलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस भी मौके पर पहुंचे। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि बालक के स्वजन उसके गायब होने के पीछे साजिश की आशंका जता रहे हैं।