शाहरुख़ खान को एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने रोका, कस्टम ड्यूटी से जुड़ा है मामला
Updated : Sat, 12 Nov 2022 12:25 PM

फिल्म अभिनेता शाह रुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस के कारण बीती रात को रोका गया था। शाह रुख खान बीती रात शारजाह से मुंबई एयरपोर्ट पर प्राइवेट जेट से पहुंचे थे। इस बीच एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट और कस्टम के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली थी कि शाह रुख खान के पास महंगी घड़ियां हैं और उन्होंने इसकी कस्टम ड्यूटी नहीं भरी है। इसके बाद अभिनेता को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रोक लिया और करीब पौने ₹700000 की कस्टम ड्यूटी भरने के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट से जाने दिया गया है। फिल्म अभिनेता शाह रुख खान की जल्द फिल्म पठान और जवान आनेवाली है।
शाह रुख खान को कस्टम अधिकारियों ने ड्यूटी नहीं भरने के चलते रोक लिया था
शाह रुख खान और उनकी 5 मेंबर की टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 1 घंटे तक कस्टम अधिकारियों ने 6 महंगी घड़ियों पर कस्टम ड्यूटी नहीं भरने के चलते रोक लिया था। शनिवार की सुबह टर्मिनल पर पेमेंट फैसिलिटी उपलब्ध नहीं थी। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। यह वाकया मुंबई में बीती रात 12:30 बजे की है।