• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


करन जोहर ने शो झलक दिखला जा 10 को कहा अलविदा ! टेरेंस लुईस ने किया रिप्लेस

Updated : Wed, 09 Nov 2022 10:43 AM

टीवी का मोस्ट फेमस डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो के सभी कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। इस बीच शो में कई बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो के होस्ट मनीष पॉल (Maniesh Paul) ने शो को अलविदा कहा था। वहीं अब एक और बड़ी हस्ती के शो से जाने की खबर सामने आ रही है।

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के जज करण जौहर अब झलक दिखला जा 10 को छोड़ रहे हैं। दरअसल, करण जौहर अपने पर्सनल रीजन की वजह से अपकमिंग वीक की शूटिंग को नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अब करण की जगह टेरेंस लुईस लेने वाले हैं।

टेरेंस करेंगे करण जौहर को रिप्लेस!

कहा जा रहा है कि, टेरेंस लुईस अपकमिंग एपिसोड में बतौर जज नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को रिप्लेस किया था। फैमिली इमरजेंसी की वजह से नोरा शूटिंग नहीं कर पाई थीं, तब उनकी जगह टेरेंस ने ली थी। बता दें इस शो के शुरुआत से करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने जज किया है।