• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, सूतक काल शुरू

Updated : Tue, 08 Nov 2022 07:21 AM

साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज यानी मंगलवार को लगने जा रहा है। सूतक काल भी शुरू हो गया है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। भारत में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में चंद्रग्रहण दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भारत में दिखाई देने के कारण सूतक काल भी मान्य होगा। इस ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष राशि के जातक रहें सावधान

भारत के कुछ जगहों में पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा, जबकि अधिकांश शहरों में आंशिक ग्रहण दिखाी देगा। यह ग्रहण मेष राशि पर लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। 

चंद्रग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव

साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए।

चंद्रग्रहण के दौरान बंद रहेंगे काशी के मंदिरों के कपाट

साल 2022 के दूसरे और आखिरी चंद्रग्रहण के दौरान काशी में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। ग्रहण के समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट दोबारा खोले जाएंगे।

15 दिन के अंदर पड़ा रहा दूसरा ग्रहण

25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्रग्रहण पड़ रहा है। यह 15 दिन में दूसरा ग्रहण है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि एक पक्ष में अगर दो ग्रहण पड़ते हैं, तो इसके प्रभाव नकारात्मक होते हैं।

भारत में चंद्रग्रहण कब है

भारत में आज यानी 8 नवंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। सूतक काल साढ़े 8 बजे से जारी है। हरियाणा के कैथल में ग्रहण शाम 5 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा।

चंद्रग्रहण के दौरान किस मंत्र का जाप करें

साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज लग रहा है। ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। इस दौरान ऊं श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः, ऊं सों सोमाय नमः, ऊं चं चंद्रमस्यै नम:, ऊं शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:, ऊं ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।