• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा के आसमान में गरजेंगे फाइटर जेट विमान, दुश्मनों के छक्के छुड़ाएगा स्वाति रडार; ये है इसकी खासियत

Updated : Wed, 05 Mar 2025 06:20 PM

वायुसेना स्टेशन में विमानों का जमावाड़ा होने जा रहा है। अप्रैल में आगरा के आसमान में फाइटर जेट गरजेंगे। दो सप्ताह तक चलने वाले अभ्यास में पहली बार भारतीय वायुसेना का नया विमान सी-295 भी शामिल होगा। इसके अलावा मालवाहक विमान भी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना द्वारा नियमित अंतराल में किसी न किसी स्टेशन या एयरबेस में अभ्यास का आयोजन किया जाता है। इसमें लड़ाकू विमानों की कार्य कुशलता की जांच होती है।

 

आगरा मालवाहक विमान एएन-32, सी-295, सी-130जे, आइएल-76 और 78 विमानों का गढ़ है। सी-17 ग्लोबमास्टर विमान भी अधिकांश समय रहता है। पिछले वर्ष नवंबर में विमानों का अभ्यास हुआ था। इस वर्ष अप्रैल में भारतीय वायुसेना का अभ्यास आगरा में होगा। इसमें विमान विभिन्न करतब भी दिखाएंगे। खासकर किस तरीके से दुश्मनों को चकमा दिया जा सकता है।

14 दिनों तक चलेगा अभ्यास

फाइटर जेट के साथ मालवाहक विमान भी उड़ान भरेंगे। यह अभ्यास 14 दिनों तक चलेगा। इस अवधि में अभ्यास में जगुआर, सुखोई-30, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 सहित अन्य विमान शामिल हो सकते हैं। इस विमान का आगरा में स्क्वाड्रन है। एक विमान आ चुका है। जल्द ही पांच और विमान इस साल तक आएंगे। अभ्यास सुबह और शाम को होगा।