• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


सॉरी मानव, मैंने बहुत झूठ बोले, डरती थी कि शादी टूट न जाए... TCS के रिक्रूट मैनेजर की आत्महत्या में नया मोड़ आया

Updated : Sun, 02 Mar 2025 11:33 PM

टीसीएस के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या मामले में शुक्रवार को पत्नी निकिता के वीडियो के बाद शनिवार को मानव की बहन आकांक्षा ने पलटवार किया। निकिता का एक पुराना वीडियो जारी किया।

 

वीडियो में निकिता अपनी गलती स्वीकारते हुए अपने पुराने संबंधों की बात भी कह रही है। इस वीडियो में निकिता ने कहा है मुझे पता है कि मैंने बहुत सारे झूठ बोले हैं, सिर्फ इसलिए कि कहीं हमारी शादी न टूट जाए। इतना होने के बाद भी मानव ने कभी हाथ नहीं उठाया, मैं उसे बहुत प्यार करती हूं। गलती के बदले वह मुझे जो भी सजा देगा, मुझे मंजूर होगी। मैंने गलती की है बहुत बड़ी, लेकिन वह मेरा अतीत था। आइ एम सारी मानव...मैं गलत थी।

 

30 जनवरी 2024 में की थी शादी

टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। डिफेंस कालेानी सदर के रहने वाले मानव शर्मा ने 24 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। दो दिन बाद स्वजन को मानव के मोबाइल से आत्महत्या से पूर्व का वीडियो मिला। इसमें अपनी मृत्यु का जिम्मेदार पत्नी निकिता के दूसरे से प्रेम संबंधों का आरोप लगाते हुए ठहराया था।

 

मामले में मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने सदर थाने में 27 फरवरी को निकिता, उसके माता-पिता व दो बहनों के विरुद्ध बेटे को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। निकिता ने अगले दिन अपना पक्ष रखते हुए वीडियो प्रसारित किया था। मानव पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

 

इसी साल लगा था मानव और निकिता के बीच विवाद का पता

मानव की बहन आकांक्षा ने बताया कि भाई सब कुछ भुलाकर नया जीवन जीना चाहता था। उन्हें जनवरी 2025 में निकिता और मानव के बीच विवाद का पता चला था। मानव को लगा था कि निकिता के साथ उसके जानने वाले ने गलत किया है। इसमें निकिता की गलती नहीं है, इसलिए उसे माफ कर दिया था। माता-पिता ने मुंबई जाकर दोनों के बीच समझौता कराया था। मानव निकिता को अपनी पलकों पर रखता था। उसे ऐशो आराम का जीवन दे रहा था। इसलिए वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी।