भारत में बार-बार क्यों आ रहा भूकंप? एक्सपर्ट ने बताई ये वजह, आप भी हो जाएं अलर्ट
Updated : Fri, 28 Feb 2025 10:42 PM

भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल में बार-बार आने वाले भूकंपों ने लोगों को चिंतित कर दिया है। जानकारों का कहना है कि देश का प्रायद्वीपीय भाग औसतन दो सेंटीमीटर प्रति वर्ष उत्तर की ओर बढ़ रहा है जिससे हिमालय ऊपर उठ रहा है। पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में बदलाव भी भूकंपों का कारण है। विशेषज्ञों का सुझाव है कि घरों के आसपास खाली जगह रखना बनाना जरूरी है।
भारत के विभिन्न राज्यों एवं पड़ोसी देश नेपाल में बार-बार भूकंप आने की प्रवृति ने लोगों में भय का वातावरण पैदा कर दिया है। बार-बार भूकंप आने का मुख्य कारण प्लेटों का खिसकना माना जा रहा है। वर्तमान में देश का प्रायद्विपीय भाग औसतन दो सेंटीमीटर की गति से प्रतिवर्ष हिमालय की ओर बढ़ रहा है।
इससे हिमालय पर्वतमाला धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठ रहा है। पिछले 50 वर्षों में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में लगभग 0.7 मीटर की वृद्धि हुई है। 1970 के आसपास माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर मापी गई थी।
अगर लंबे समय तक कोई भूकंप नहीं आता है तो कोई बड़ा भूकंप भी आ सकता है, जिसे काफी तबाही मच सकती है। 1934 में बिहार में बहुत बड़ा भूकंप आया था, इससे प्रदेश में काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद से बिहार के उत्तरी भाग यानी नेपाल में अक्सर भूकंप का आगमन हो रहा है। उसकी तीव्रता सामान्यत: पांच से लेकर सात के आसपास देखी जा रही है।