• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


महाशिवरात्रि पर ताजमहल में भगवान शिव का अभिषेक... महिला साथ लेकर गईं शिवलिंग, संगम से लाया गंगाजल चढ़ाया

Updated : Thu, 27 Feb 2025 06:40 AM

महाशिवरात्रि पर ताजमहल में अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने भगवान शिव का अभिषेक किया। स्मारक के अंदर शिवलिंग पर वह पानी चढ़ाते हुए और पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। इससे स्मारक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगम प्रयागराज से गंगाजल लाकर तेजोमहालय (ताजमहल) को पवित्र करने के बाद शिवलिंग की स्थापना करने के बाद जलाभिषेक किया।

 

हिंदू महासभा के कार्यकर्ता प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। वहां ताजमहल में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग स्थापित करने का संकल्प लिया था। ताजमहल को गंगाजल से पवित्र करने के बाद शिवलिंग स्थापित कर गंगाजल से बुधवार को अभिषेक कराया गया।

मीरा राठौर ने कहा कि आज महाशिवरात्रि है। साधु-संत, देव एवं समस्त ब्रह्मांड स्नान कर रहा है। तेजोहालय के अंदर भोले बाबा कैसे बिना स्नान के रह सकते हैं? मीरा राठौर के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं। जिनमें वह ताजमहल में भगवान शिव का अभिषेक करती हुई नजर आ रही हैं। इससे पूर्व सावन में उन्हें ताजमहल में भगवा फहराने पर पकड़ा गया था।