• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


CM Yogi Agra Visits: वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनेगा यूपी... स्टार्टअप कान्वलेव में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

Updated : Mon, 24 Feb 2025 11:11 PM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में दो घंटे रहेंगे। वह होटल अमर विलास में यूनिकॉन कंपनीज के स्टार्टअप कान्क्लेव में भाग लेने पहुंचे है। इस कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। विभिन्न स्टार्टअप का प्रेजेंटेशन भी है। देश में अब कुल 118 यूनिकॉर्न कंपनी हैं। सामूहिक रूप से 100 बिलियर डालर से अधिक का फंड जुटाया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को होटल अमर विलास में यूनिकॉन कंपनीज के स्टार्टअप कान्क्लेव में भाग लेने के लिए आए। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के यूनिकॉन कंपनी के लोग विचारों का आदान प्रदान कर रहे हैं। कोई भी यूनिकॉन कंपनी बिना निवेशकों के आगे नहीं बढ़ती है।

 

सीएम ने कहा, कि विचारों की परंपरा प्राचीन काल से है। वाल्मीकि रामायण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लोकप्रिय होने का कारण महर्षि वाल्मीकि की व्यावहारिक समझ थी। रामायण की रचना से पहले उनके मन में श्लोक आ रहा था। वे नारद जी के पास गए। नारद जी ने भगवान श्रीराम काे आधार रखने की सलाह दी। महर्षि ने ऐसा करके ही रामायण की रचना की। अगर विचारों का आदान प्रदान नहीं होता तो रामायण नहीं रची जाती।

 

विचारों का आदान प्रदान एक नई रामायण की आधार शिला जैसा

आप लोगों के विचारों का आदान प्रदान एक नई रामायण की आधार शिला जैसा है। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। स्टार्ट अप की संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नया आयाम दिया है। लोगों में विश्वास बढ़ा है। पहले सिस्टम के प्रति विश्वास नहीं था। पीएम ने मेक इन इंडिया शुरू किया। अब देश में इस दिशा में बहुत अच्छे कदम उठाए गए हैं। उन्होंने इस मुद्​दे पर हमेशा लोगों को प्रोत्साहित किया है। आप में से भी बहुत से लोगों ने स्टार्टअप इंडिया से बहुत कुछ सीखा होगा।