सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे पर अखिलेश का 10 का वार, 'होमवर्क पूरा करते जाने की बात कही'
Updated : Sun, 23 Feb 2025 11:33 PM

अखिलेश यादव ने सीएम के दौरे पर सवाल पूछे हैं।10 सूत्रीय होमवर्क को पूरा करते जाने की बात कही है। अखिलेश यादव ने आगरा के लिए शुद्ध पेय जल यमुना की सफाई पर्यटन विकास ताजगंज का विकास मुगल म्यूजियम का काम पूरा करना आगरा रिंग रोड को पूरा करना ट्रैफिक फ्री आवागमन प्रदूषण नियंत्रण चर्म उद्योग के पुनर्वास और आलू किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट करते हुए 10 सूत्रीय होमवर्क को पूरा करते जाने की बात कही है।
अखिलेश यादव ने पोस्ट की है कि, जब मुख्यमंत्री आगरा आ ही रहे हैं तो अपने कार्यकाल में लंबे समय से उपेक्षित पड़े आगरा के ‘दस सूत्रीय होमवर्क’ को भी पूरा करते जाएं:
- आगरावासियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था का काम (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सही में स्वच्छ एवं पीने योग्य होने का सच्चा प्रमाण-पत्र प्राप्त पेयजल; न कि अपने लोगों से प्रमाणित पेयजल)।
- यमुना जी की सफाई का काम।
- आगरा के पर्यटन को ट्रिलियन डालर की टूरिज़्म इकोनमी का हिस्सा मानते हुए वर्ल्ड क्लास सिटी की फेसिलिटी और एमिनिटीज सुनिश्चित करने का काम।
- ताजमहल के आसपास ताजगंज के विकास का काम।
- मुगल म्यूजियम का नाम बदलने के बाद भी अधूरे पड़े काम को पूरा करने का काम।
- आगरा रिंग रोड को पूरा करने का काम।
- आगरा की जनता के लिए ‘ट्रैफिक फ्री’ आवागमन की सुविधा का काम।
- आगरा में प्रदूषण के नियंत्रण का काम।
- आगरा में चर्म उद्योग के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का काम।
- आगरा और आसपास के आलू किसानों को मेहनत का सही दाम दिलवाने का और आलू उत्पादों को वैश्विक मांग से जोड़ने के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम…।
… और यूनीकार्न पर ध्यान देने के साथ ही, दूसरी तरफ़ ‘डबल हार्न’ से खेतों को बचाने और उनके जानलेवा हमलों से सड़क चलती जनता की जान बचाने का काम।