क्या सच में कारीगरों के हाथ कटवाए गए थे? शिखर धवन का सवाल सुनकर दंग रह गया गाइड
Updated : Wed, 19 Feb 2025 10:57 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मंगलवार को आगरा के ताजमहल (Agra Tajmahal) का दौरा किया। उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को देखकर कहा कि यह दुनिया के सात अजूबों में से एक है और इसकी देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की जा रही है। शिखर धवन ने ताजमहल की विजिटर बुक में भी अपने विचार लिखे।
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) मंगलवार को ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने ताजमहल को खूब निहारा और कारीगरी की सराहना की। शिखर धवन ताजमहल की खूबसूरती देख अभिभूत हो गए।
शिखर धवन को देख वहां पर्यटक भी उत्साहित हो उठे और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इतना ही नहीं, फैंस ने गब्बर कहकर उनका स्वागत भी किया।
ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने के बाद शिखर धवन ने विजिटर बुक में कमेंट भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'यात्रा बहुत बढ़िया रही। दुनिया के सात आश्चर्यों में शामिल ताजमहल बहुत पसंद आया। इसकी देखभाल बहुत अच्छे तरीके से की जा रही है।'
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ताजमहल की सुंदरता देख क्लीन बोल्ड हो गए। करीब 50 मिनट तक ताजमहल में रुके धवन स्मारक की सुंदरता पर मुग्ध नजर आए। फैंस गब्बर-गब्बर चिल्लाने लगे तो हाथ हिलाकर शिखर धवन ने अभिवादन किया।
प्रशंसकों ने शिखर धवन को पहचान लिया
शिखर धवन मंगलवार सुबह 10:40 बजे पूर्वी गेट से ताजमहल पहुंचे। कैप, प्रिंटेड जैकेट, ब्लैक बरमूडा पहने शिखर धवन को प्रशंसकों ने पहचान लिया और गब्बर-गब्बर कहते हुए उनके पीछे लग गए। सीआइएसएफ के जवानों और एएसआइ के कर्मचारियों ने सुरक्षा घेरे में लेकर स्मारक का भ्रमण कराया।
शिखर धवन ने गाइड से ताजमहल के बारे में पूरी जानकारी ली
ताजमहल भ्रमण के समय शिखर धवन ने ताजमहल के इतिहास व किंवदंतियों की जानकारी गाइड से पूछी। उन्होंने ताजमहल बनने में लगने वाले समय, लागत, शाहजहां द्वारा मजदूरों के हाथ कटवाने की सच्चाई, असली व नकली कब्र और डायना बेंच के नामकरण के बारे में सवाल किए।