• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


दहेज के लिए मारपीट-अबॉर्शन के बाद अस्पताल से जबरन कराई छुट्टी; फिर तीन तलाक बोल छोड़ गया पति; पत्‍नी की मौत

Updated : Wed, 22 Jan 2025 10:51 PM

दहेज की मांग को लेकर पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की जिससे गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। पति ने निजी अस्पताल में भर्ती कराकर गर्भपात करवा दिया लेकिन महिला के पेट में संक्रमण हो गया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर किया गया लेकिन पति ने जबरन अस्पताल से छुट्टी करा ली और मायके के पास लाकर दूसरे वाहन में बैठा दिया।

निकाह के एक साल बाद पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर आठ माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। पेट में चोट लगने से बच्चे की गर्भ में मौत हो गई। पति ने निजी अस्पताल में भर्ती कराकर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद महिला के पेट में संक्रमण हो गया।

 

चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दिल्ली रेफर किया। पति ने जबरन अस्पताल से छुट्टी कराई और मायके के पास लाकर दूसरे वाहन में बैठा दिया। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर चला गया। मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई।

 

एक साल पहले हुआ था निकाह

टेढ़ी बगिया के शारिक ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय बहन नाजरीन का निकाह एक वर्ष पूर्व अलीगढ़,इगलास के उस्मान से की थी। शादी के बाद से पति लगातार मारपीट करता था। तीन माह पूर्व आठ माह की गर्भवती नाजरीन को पति ने दहेज की मांग कर पीटा। पेट में लात मारने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। अलीगढ़ के अस्पताल ले जाने पर बच्चे की गर्भ में मौत होने की जानकारी मिली। पति ने गर्भपात करा दिया। इससे नाजरीन के पेट में पस जमा हो गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान उस्मान जबरदस्ती कर नाजरीन की छुट्टी करवा दी। इसके बाद नाजरीन व उसकी मां को टेढ़ी बगिया के पास लेकर पहुंचा। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कहकर चला गया। बीते माह स्वजन ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। भाई शाकिर ने बताया कि इलाज के दौरान बहन की मृत्यु हो गई।