• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आगरा में गुब्बारे वाले के सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट, दो महिला समेत तीन लोग घायल, कई किमी दूर सुनाई दी आवाज

Updated : Mon, 13 Jan 2025 08:25 AM

अग्रसेनपुरम में गुब्बारे वाले द्वारा गैस बनाते समय सिलेंडर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में गुब्बारे वाले के चीथड़े उड़ गए। सिलेंडर के टुकड़े 10 मीटर दूर मकान में जा घुसे जिससे सास और बहू घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल‍िन ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। वहीं व‍िधायक डॉक्‍टर धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं।

एत्माद्दौला के पीलाखार, अग्रसेनपुरम में गुब्बारे वाले द्वारा गैस बनाते समय सिलेंडर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में गुब्बारे वाले के चीथड़े उड़ गए। सिलेंडर के टुकड़े 10 मीटर दूर मकान में जा घुसे जिससे सास और बहू घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गुब्बारे वाले और महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

आपको बता दें क‍ि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर कई घरों की दीवारें और दरवाजे तक हिल गए। मौके पर पहुंचे विधायक डॉक्‍टर धर्मपाल सिंह ने लोगों को इलाज का आश्वासन दिया है। ब्‍लास्‍ट होने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

 

हाथरस का रहने वाला है लक्ष्मण सिंह

मूल रूप से हाथरस के सैपऊ के रहने वाले लक्ष्मण सिंह महावीर नगर में रहते हैं। वो गुब्बारे बेच कर परिवार का भरण पोषण करते थे। रविवार की दोपहर 12:10 बजे वो साइकिल पर हीलियम गैस का सिलेंडर लेकर गुब्बारे बेचने निकले थे। पीलाखार के अग्रसेनपुरम में हैदर अली के घर के बाहर साइकिल खड़ी कर सिलेंडर में केमिकल डालकर गैस तैयार कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया क‍ि केमिकल डालने के बाद जैसे ही उसने कुछ द्रव्य पदार्थ सिलेंडर में डाले तो तेज धमाका हुआ। गुब्बारे वाला साइकिल समेत उछल कर दूर जा गिरा। आसपास भी धुआं फैल गया। सिलेंडर के टुकड़े घटना स्थल से 10 मीटर दूर महावीर के घर में घुस गए।