• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Agra Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी बरातियों की कार, पांच की मौत, देवरिया जा रही थी बरात, मृतकों में दूल्हे का भाई भी शामिल

Updated : Mon, 22 Apr 2024 01:53 AM

आगरा में एक्सप्रेस−वे पर कर्व पर हादसा घटित हुआ है। इस हादसे में पांच बरातियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बरातियों की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक पांच की मौत हो चुकी थी।

यूपी में बड़ा घटित हाे गया। एक्सप्रेस−वे पर डिवाइडर से टकराकर बरातियों की कार पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच बरातियों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग हुए घायल। दो को दिल्ली रेफर किया। एक घायल का एसएन इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।

बरात दिल्ली से देवरिया जा रही। एत्मादपुर के कुबेरपुर इंटरचेंज के कर्व पर ओवरस्पीड के कारण हादसा घटित हुआ है।

सभी घायल इंब्रायड्री का काम करते थे। मृतक गौतम दूल्हे संतोष का भाई है। मृतक प्रवीण पटना के प्रहलादपुर का रिश्तेदार है। वहीं संजय शर्मा पड़ोसी हैं। नोएडा यूसूफपुर चक साबेरी का रहने वाले संतोष की बरात देवरिया जा रही थी। बताया गया है कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। राहुल यादव नामक घायल को छुट्टी दे दी गई है। चंदन और सुदेश गौतम के दोस्त हैं। कार सुदेश की थी और वो ही खुद ड्राइव कर रहा था। हादसे के बाद शादी कैंसिल कर दी गई है।