• Home
  • Thu, 02-May-2024

Breaking News


UPSC Success Story: राजीव की 'डिक्शनरी' में नहीं था 'हार' शब्द, सिविल सेवा परीक्षा में पाई 103वीं रैंक

Updated : Wed, 17 Apr 2024 03:10 AM

UPSC Result 2023 संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सर्विसेस 2023 का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। परिणाम घाेषित होते के बाद किसी के चेहरे पर मुस्कान रही तो किसी के चेहरे पर हार को सफलता का मंत्र बनाने का जज्बा। आईएएस बनने का सपना देखने वाले किरावली के राजीव का सपना पूरा हुआ है 2023 पांचवें प्रयास में सफलता मिली।

यूपीएससी सिविल सेवा का परिणाम मंगलवार को घोषित हुआ। जिसमें किरावली के राजीव अग्रवाल को पांचवें प्रयास में सफलता मिली। पहले तीन प्रयास में असफल होने के बाद चौथे में 269 रैंक हासिल आईआरएस बने और फिर भी हार नहीं मानी। पांचवें प्रयास में 103वीं रैंक हासिल की। हर प्रसास में अपनी कमियां ढूंढ, सफलता के कदम को चूमा, हार किसको कहते हैं यह राजीव की डिक्श्नरी में ही नहीं था।

किरावली के राजीव ने पांचवें प्रयास में 103वीं रैंक हासिल की। किरावली के मौनीबाबा धाम कॉलोनी के रहने वाले राजीव ने बताया पिता सुभाष चंद्र अग्रवाल की घर के पास ही फुटवियर दुकान है। तीन भाईयों आकाश, हितेश में राजीव सबसे बड़े हैं। दोनों भाई अभी तैयारी कर रहे हैं। पत्नी डा. अदिति सिंह आरबीएस कालेज में गणित विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

बताया 2015 में पहले बैंक पीओ बने। तब ख्याल आया प्रशासनिक सेवा करना है तो तैयारी करना शुरू कर दिया। 2019 में एसएससी के माध्यम से खेल मंत्रालय में नौकरी मिली और यूपीएससी का पहला प्रयास असफल रहा। सफलता का रथ यहीं नहीं रूका। 2022 में चौथे प्रयास में 269 रैंक मिली। जिसके बाद आईआरएस मिला। जिसकी ट्रेनिंग वर्तमान में नागपुर में चल रही है।

कहते हैं 103 रैंक आई है, उम्मीद है आईएएस मिल सकता है। उन्होंने कहा अपने हर प्रयास में मिली गलतियों से सीखा। कमियां ढूंढी और सफलता हासिल की। महत्वपूर्ण भूमिका निभाई परिवार ने निभाई। जिसने हौसले कमजोर को नहीं पड़ने दिया।