Route Divert In Agra; ताज के शहर आ रहे हैं तो पढ़ लें क्या है ट्रैफिक डायवर्जन, भीम नगरी शाेभायात्रा के लिए रूट रहेगा डायवर्ट
Updated : Mon, 15 Apr 2024 02:29 AM

आगरा में भीम नगरी शोभायात्रा के चलते रविवार दोपहर दो बजे से संभलकर निकलें शहर में रहेगा यातायात मार्ग परिवर्तन। नगला पदमा में 16 अप्रैल को कार्यक्रम समाप्ति तक परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे वाहन। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया शोभायात्रा में किसी भी प्रकार से ट्रैफिक पर असर ना हो इसे ध्यान में रखकर परिवर्तन किया गया है।
शाहजहां ने ताजमहल के निर्माण को जिस यमुना के मनोरम तट को चुना था, आज वहीं स्मारक की धवल सुंदरता के लिए खतरा बनती जा रही है। ताजमहल की दीवार पर हो रही पच्चीकारी पर यमुना में पनपने वाले कीड़े गोल्डीकाइरोनोमस के दाग एक बार फिर नजर आ रहे हैं।
वहीं, सदर में ग्वालियर हाईवे स्थित नगला पदमा पर रविवार से 16 अप्रैल को कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों को परिवर्तित मार्ग से निकाला जाएगा। एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद ने बताया शोभायात्रा में किसी भी प्रकार से ट्रैफिक पर असर ना हो इसे ध्यान में रखकर परिवर्तन किया गया है।
आंतरिक मार्ग परिवर्तन
-
शोभायात्रा के लिए चिम्मनपुडी पर आने वाले पुलिस और प्रशासन व आयोजकों के वाहनों को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।
- चक्कीपाट से कोई भी वाहन आंबेडकर भवन की ओर नहीं जाएगा।
- विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे नहीं जाएंगे। विक्टोरिया से शमशान घाट होते हुए यमुना किनारा से फोर्ट स्टेशन से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- चीलघर चौराहे से बौद्ध बिहार और औलिया रोड बिजलीघर की तरफ नहीं जाएंगे। बालूगंज पुलिस चौकी होते हुए जाएंगे। छीपीटोला टंकी चौराहे से कोई वाहन बिजलीघर की तरफ नहीं जाएगा।
- इमरजेंसी तिराहे और हींग की मंडी तिराहे से कोई वाहन फव्वारा की ओर नहीं जाएगा। शोभायात्रा के समय धाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलक्ट्रेट से सदर भट्टी की ओर सामान्य यातायात बंद रहेगा।
- हरीपर्वत चौराहे से सेंट जोन्स चौराहे से आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान सुभाष पार्क तिराहे पर रोका जाएगा। मधुनगर से आने वाले व माल रोड पर कैंन्ट स्टेशन रोड से आने वाले वाहन क्लब चौराहे पर शोभायात्रा के दौरान रोका जाएगा।
बाहरी मार्ग परिवर्तन
-
ग्वालियर रोड पर रोहता चौराहा से नगला पदमा की ओर भारी वाहनों का आवागमन 14 अप्रैल को सुबह पांच बजे से 16 अप्रैल की रात महोत्सव के समापन तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा
- रामबाग चौराहे से अलीगढ़ और जलेसर जाने वाले वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 होकर कुबेरपुर कट से खंदौली कट (यमुना एक्सप्रेस वे) से या एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से यमुना एक्सप्रेस-वे (खंदौली कट) के बीच वाहनों का आवागमन टेडी बगिया पर आयोजित होने वाले मेले के समय बंद रहेगा।