• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Weather Update: अब हीट वेब के लिए रहें तैयार, 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, जिला प्रशासन ने लू के लिए जारी की एडवाइजरी

Updated : Thu, 04 Apr 2024 02:40 AM

मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि का जताया पूर्वानुमान। जिला प्रशासन ने लू को ध्यान में रख एडवाइजरी जारी की। दो दिनों में बादल छाने से हवा में सुबह और शाम ठंडक का अहसास रहा था। लेकिन एक बार फिर से दिन का तापमान बढ़ गया और रात के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने से गर्मी असर दिखा रही है।

जिले में गुरुवार से एक बार फिर मौसम बदलेगा। दो दिन से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत अनुभव करने वाले शहरवासियों को 40 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। गुरुवार व शुक्रवार को आंशिक बादल भी छाए रहेंगे।

बुधवार को सुबह से धूप निकली। तेज हवा चलती रही। दिनभर ऐसा ही चला। बीच-बीच में बादल गायब रहे। मंगलवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान यथावत रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान यथावत रहेगा।

लू चलने के लिए एडवाइजरी जारी

एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने पर लू चलने को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है।