सिटी बस से सफर करने वाले यात्रियों की बल्ले-बल्ले, बस किराया वहीं टाइमिंग नई, इस तरह मिलेंगी इन रूटों की बसें
Updated : Mon, 01 Apr 2024 02:26 AM

शहरी क्षेत्र के विभिन्न 21 रूटों पर सोमवार (आज) से दो मिनट के अंतराल पर सिटी बसें मिलेंगी। टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। सुबह पांच बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक सिटी बसें मिल सकेंगी। किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की भांति 12 से 60 रुपये प्रति यात्री किराया निर्धारित है।
अभी तक सिटी बसें सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक चल रही थी। बसों के संचालन में एक घंटे पहले सुबह पांच बजे से और एक घंटे लेट तक रात्रि 11 बजे तक बसें चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। कुल दो घंटे का संचालन और बढ़ाया गया है। इसका कारण गर्मी का मौसम हैं।
बसों का ठीक से संचालन हो, इसकी देखभाल के लिए टीम का गठन किया गया है। कई बार दो दो, तीन तीन बसें एक साथ दौड़ रही होतीं हैं, इसपर टीम नजर रखेगी। ऐसी स्थिति पैदा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। अभी तक सिटी बसें 10 मिनट के अंतराल पर चल रही थीं।
प्रभारी अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि गर्मी के देखते हुए बसों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शहरवासियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।