• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी सुनीता? दिल्ली में हो सकता है बड़ा फेरबदल

Updated : Fri, 29 Mar 2024 09:14 AM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी मुद्दे को आगामी चुनाव में भुनाने में जुटी हुई हैं। इसी को देखते हुए पार्टी ने 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. गठबंधन की मैगा रैली बुलाई है। इसमें तमाम बड़े नेता जुटेंगे। वहीं संभावना है कि इसी रैली में झारखंड की तर्ज पर सुनीता केजरीवाल को लॉन्च किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही पार्टी ही उम्मीद हैं।हालांकि वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मगर अब 31 मार्च को वह पहली बार किसी राजनीतिक मंच से अपना भाषण दे सकती हैं। सुनीता केजरीवाल मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ चुकी है।

अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर दो बार आ जनता के सामने चुकी हैं। 31 मार्च को आइएनडीआई गठबंधन की रामलीला मैदान में लोकतंत्र को बचाने के लिए महारैली है। इस रैली में पहली बार होगा उनका भाषण हो सकता है। इसी रामलीला मैदान में अन्ना आंदोलन से 2011 में अरविंद केजरीवाल को बड़ा मंच मिला था।