• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी, अखिलेश और प्रियंका आगरा में करेंगे जनसभा, कल आएगी यात्रा, ये रहेगा रूट

Updated : Sat, 24 Feb 2024 03:59 AM

भारत जोडो न्याय यात्रा में आगरा के तेहरा में राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व मुख्यत्री अखिलेश यादव की जनसभा हाेगी। 25 फरवरी को आगरा में आएगी भारत जोडो न्याय यात्रा। इस यात्रा में कई दिग्गज दिखेंगे साथ। भारत जोडो न्याय यात्रा के लिए तैयारियों में कांग्रेसी जुटे हैं और उनका उत्साह अब दो गुणा हो गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए संगठन पूरी क्षमता के साथ जुटा है। 25 फरवरी को दो बजे टेढ़ी बगिया से प्रवेश के बाद यात्रा के राजस्थान की सीमा में प्रवेश तक पांच किलोमीटर दूरी तय होगी।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तेहरा पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा साढ़े चार बजे राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

शहर कांग्रेस कार्यालय पर बैठक हुई और रूट, प्रचार, जनसंपर्क सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जानकारी दी गई की पार्टी के दो नेताओं के साथ ही सपा मुखिया भी आ रहे हैं।

टेढ़ी बगिया पर आंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण कर यात्रा कुछ दूर पैदल चलेगी। इसके बाद सभी नेता गाड़ियों में सवार होकर शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड होते हुए इटौरा पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में उसी दिन प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले तेहरा में सभी नेता जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैठक में प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, राम टंडन, भारत भूषण, अश्वनी जैन, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।