Harda Fire Blast: पटाखा फैक्ट्री मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, धमाके में अब तक 12 लोगों की मौत
Updated : Wed, 07 Feb 2024 03:54 AM

मध्य प्रदेश में हरदा जिले के बैरागढ़ गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 172 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल सोमेश अग्रवाल और उनके सहयोगी रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश में हरदा जिले के बैरागढ़ गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 172 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
- मंगलवार सुबह सवा ग्यारह बजे फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस दौरान फैक्ट्री में सौ से ज्यादा श्रमिक मौजूद थे।
- जानकारी के अनुसार, हरदा फैक्ट्री विस्फोट में मारे गए 11 लोगों के शवों को दफ्नाया जा चुका है। जबकि प्रशासन द्वारा 13 कब्रें खोदे गई हैं।
- अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
- मंगलवार शाम तक करीब 11 लोगों को कब्रिस्तान में दफ्नाया जा चुका है।
- बता दें कि पुलिस ने हरदा फैक्ट्री विस्फोट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
- सारंगपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और उनके सहयोगी रफीक खान को गिरफ्तार किया है।
- सभी लोग कार से उज्जैन भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया है।